फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली पर पहुंचे एडीजी, ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। एडीजी अशोक मुथा जैन रविवार दोपहर में नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली खुखुंदू पहुंचे।
विज्ञापन

एडीजी व उनकी पत्नी ने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके अति प्राचीन मंदिर में स्थापित आदिनाथ और भगवान पुष्पदंत नाथ की अति प्राचीन प्रतिमा, फिर नवनिर्मित मंदिर में स्थापित नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की नौ फुट ऊंची मनमोहक प्रतिमा पर विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वह परिसर में स्थापित कृति स्तंभ और भगवान की चरण पादुका पर भी शीश नवाया। जैन मंदिर के प्रबंधक बसंत लाल जैन ने बताया कि एडीजी ने पत्नी सहित नौवें तीर्थंकर की अति प्राचीन और नवीन दोनों प्रतिमाओं पर पूजन-अर्चन किया। फिर मंदिर के इतिहास की बारीकियों का भी गहनता पूर्वक अध्ययन किया। एडीजी करीब एक घंटे तक जैन मंदिर परिसर में रहे। आरती के बाद वह कहांव के लिए निकल लिए। इस दौरान रुद्रपुर सीओ हरिराम यादव, सीओ मनोज कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें