फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में वृद्ध और उसके बेटे की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के महराजपुर गांव का मामला
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर 80 वर्षीय वृद्ध और उसके बेटे की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को एक युवती और उसके तीन मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महराजपुर गांव निवासी रामप्रसाद राजभर का पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है। आरोप है कि पुरानी रंजिश वश ही गांव की छट्ठू राजभर की बेटी अपनी तीन मौसी को लेकर रामप्रसाद से उलझ गई। गाली-गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गए। सभी मिलकर बुजुर्ग को मारने-पीटने लगी। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उनके बेटे की भी पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने पुलिस बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पत्र गांव निवासी प्रियंका और उसकी तीन मौसी पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें