फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर रेलवे प्लेटफाॅर्म पर मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रविवार शाम करीब पांच बजे एक बुजुर्ग का शव लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बुजुर्ग के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गुठनी थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव निवासी विनोद तिवारी (65) पुत्र सुदर्शन तिवारी का रविवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर शव बरामद किया गया। जीआरपी पुलिस ने विनोद के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग की पहचान की उसके बाद जीआरपी पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी बताया कि विनोद नाथ तिवारी उम्र करीब 65 वर्ष निवासी चिता खाल थाना गुठनी जिला सिवान, बिहार का शव सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर मिला है। घर वाले आ गए हैं, जो बता रहें हैं कि बीमार थे, स्वाभाविक रूप से इनकी मौत हुई है। मौके पर एसआई योगेश यादव ने आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें