फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़ा गया उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
सलेमपुर में पागल बंदर को पकड़कर पिंजरा में बंद किए लोग
विज्ञापन
20 से अधिक लोगों को काट चुका था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। आजाद चौंक इलाके में एक सप्ताह से आतंक मचाए एक बंदर को लोगों व बंदर बझाने वालों के प्रयास से दूसरे दिन मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। उत्पाती बंदर को पकड़ने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। यह बंदर एक सप्ताह से लोगों के लिए खासी मुसीबत बना हुआ था। 20 से अधिक लोगों को यह काट चुका था।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के आजाद चौक व नदावर रोड में एक बंदर का आतंक तकरीबन एक सप्ताह से चल रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नगर के लोगों ने शनिवार को मैरवा से इम्तियाज के नेतृत्व में बंदर बझाने वाली टीम को बुलाया। लोगों के साथ इम्तियाज की टीम ने देर शाम तक प्रयास जारी रखा, लेकिन बंदर हाथ नहीं लगा। जिसके बाद इम्तियाज की टीम लौट गई। लेकिन लोगों ने अपना प्रयास नहीं छोड़ा। रविवार सुबह बरहज क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी छोटू शिकारी के नेतृत्व में बंदर बझाने वाली टीम को बुलाया गया। आतंकी बंदर की तलाश लोगों के साथ छोटू शिकारी की टीम ने शुरू कर दी। रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे नदावर रोड स्थित एक मकान से बंदर को पकड़ लिया गया। राजीव मिश्र ने बताया कि बंदर के आतंक से लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। पकड़ा गया बंदर खतरनाक था और एक सप्ताह से काॅलोनी के लोगों को परेशान कर रहा था। छोटू शिकारी ने बताया कि बंदर ने कई लोगों को काटकर घायल किया है। इसे अब इसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोजन न मिल पाने के कारण बंदर चिड़चिड़े हो जाते हैं और लोगों को काटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें