फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Tue, 28 Apr 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोईलगढ़हा गांव निवासी साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हादसा रविवार की शाम को हुआ।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, कोईलगढ़हा गांव निवासी 58 वर्षीय श्याम लाल चौहान रविवार की शाम अपने गांव से तिवई की ओर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान रुद्रपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुजुर्ग पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इकलौते बेटे 30 वर्षीय रणविजय चौहान समेत अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। सुरौली थानाध्यक्ष अविनाश मौर्या ने बताया कि चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई है। अब तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें