फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिवाइडर से टकराया साइकिल सवार बुजुर्ग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गोरखपुर देवरिया मुख्यमार्ग पर कस्बे के रामपुर चौराहे के समीप सोमवार को देर शाम नायरा पेट्रोल पंप के पास स्थित कट से मुड़ने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कालाबन निवासी दिनेश प्रसाद 72 वर्ष सोमवार को गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर किसी काम से गए थे। देर शाम वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी बीच नायरा पेट्रोल पंप के समीप घर जाने के लिए मुड़ते समय डिवाइडर से टकरा गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को सीएससी गौरी बाजार ले गई। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख घायल दिनेश प्रसाद को मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि गौरी बाजार के रामपुर चौराहे चौराहे पर बैरीकेटिंग के कारण आए दिन घटनाएं हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज में घायल बुजुर्ग की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें