फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ दिन का समय शेष, आधा काम भी पूरा नहीं

Wed, 26 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के कपरवार कंपोजिट विद्यालय में एसआईआर फार्म भरते बीएलओ  संवाद
विज्ञापन
देवरिया। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जोरों पर है। जिले के हर गांव, हर बूथ पर बीएलओ प्रतिदिन मतदाता सूची का सत्यापन करने में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर फॉर्म दे रहे हैं।
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख चार दिसंबर है, लेकिन बांटे गए फॉर्म में से आधे बूथों तक नहीं लौटे हैं। मतदाताओं में से कोई बाहर है तो किसी के पास फॉर्म में मांगे गए रिकॉर्ड में से कुछ न कुछ कम है।
नवविवाहिताओं और बुजुर्ग महिलाओं को एसआईआर में मायके से रिकॉर्ड मंगाना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वहीं गरीब तबके के लोग फार्म भरने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं। दलित बस्तियों में बीएलओ को खुद बैठकर फॉर्म भरवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में तय समय पर एसआईआर पूरा हो पाएगा, इसको लेकर संदेह है। हालांकि प्रशासन ने तय समय पर पूरा करने में जोर लगा दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बुधवार को बूथों पर इसकी पड़ताल की।
आधे फॉर्म नहां हुए जमा : शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में देवरिया विधानसभा के सात बूथ हैं।
बूथ संख्या 222 से 228 तक के बीएलओ यहां बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। बूथ संख्या-224 पर बीएलओ ने बताया कि फॉर्म दे दिए गए हैं, लेकिन आधे फॉर्म वापस नहीं आए हैं। लोगों को बताया गया है कि जल्दी फॉर्म जमा कर दें, लेकिन लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिनको फॉर्म नहीं समझ में आ रहा है उन्हें समझाया भी गया है। इसी बूथ के मतदाता देवेंद्र यादव, अरुण श्रीवास्तव बाहर हैं। इनका फॉर्म जमा नहीं हुआ। आजाद नगर वार्ड के सभासद सौरभ तिवारी ने बताया कि लोग बाहर चले गए हैं। कुछ लोगों के अभिभावकों का नाम गांव के मतदाता सूची में है। वह रिकॉर्ड नहीं ला रहे हैं।
इससे दिक्कत हो रही है। वहीं बगल के बूथ पर बैठीं बीएलओ ने बताया कि पुराना जिला अस्पताल परिसर के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले मेडिकल कॉलेज बनने के बाद आवास टूटने से इधर-उधर चले गए हैं। ऐसे करीब 200 कर्मचारी हैं, जिनका नाम सूची में है।
उनका अब पता लगाना मुश्किल है। कुछ लोग आ रहे हैं। यहां एक महिला श्रद्धा आईं, उनके पति अस्पताल में कर्मचारी हैं। वह अब साकेत नगर में रहती हैं, उन्होंने अपना फॉर्म जमा कर दिया।
नवविवाहिताओं को एसआईआर फॉर्म भरने में हो रही दिक्कत, मायके से मंगाना पड़ रहा डिटेल : तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य पिछले कुछ दिनों से गांव-गांव में किया जा रहा है। हरैया, सोहनरिया, नारायणपुर, मठिया महावल, महुआपाटन, भरौटा, कनकपुरा, जलुआ, जमुनी, सकतुआ, सकतुई, सिरसिया गोठा, नरहरपट्टी, सरैनी, बेलही, रामपुर धौताल, बरईपट्टी, बंजरिया आदि गावों में एक-एक बूथ की मॉनीटरिंग की जा रही है। सोनूघाट प्रतिनिधि के अनुसार, सदर ब्लॉक के अधिकांश विद्यालयों में बीएलओ की लापरवाही से आधे से अधिक मतदाता एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित हो सकते हैं। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पचौहा में बुधवार को दिन में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए देर शाम तक मतदाता डटे रहे। प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र दीनदयाल उपाध्याय लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया। अधिकांश मतदाताओं ने अपने एसआईआर फॉर्म भरकर जमा भी कर दिए हैं।
गौरी बाजार संवाद के अनुसार, नगर पंचायत गौरी बाजार के वार्ड संख्या -3 में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया ने कमान संभाली है। वहीं पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी ने 12 वार्डों में कैंप लगाया है। स्वयं लोगों के फॉर्म भरवा रहे हैं। नगर क्षेत्र के बूथ संख्या -77 पर चंदा विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 40 प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग की है, जबकि सबसे कम बूथ संख्या -84 पर 11 फीसदी फीडिंग ही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें