फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिपो में आईं आठ बसें, प्रयागराज के लिए होगा संचालन

Wed, 22 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महाकुंभ के लिए देवरिया डिपो को परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से आठ नई बसें से दी गई थी। 12 जनवरी से यह सभी बसें प्रयागराज में ही शटल सेवा के रूप में संचालित हो रही थी। तीन दिन पूर्व यह बसें वहां से वापस आ गई हैं और अब देवरिया से प्रयागराज के लिए सीधे चलेंगी। वर्तमान में हर दिन पांच बसें प्रयागराज के लिए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

महाकुंभ के मद्देनजर जिले से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम के जिम्मेदार लगातार प्रयास कर रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से इसके लिए देवरिया डिपो को आठ नई बसें दिसंबर माह के अंत में मिली थी। इन्हें 12 जनवरी को ही प्रयागराज रवाना कर दिया गया। वहां महाकुंभ स्पेशल बसों के तौर पर संचालित की जा रही थी। वहां के प्रशासन की अनुमति के बाद अब इन बसों को वापस डिपो में ला दिया गया है। अब यह देवरिया से प्रयागराज तक चलेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि शटल सेवा के रुप में चल रही आठों नई बसें डिपो में वापस आ गई हैं। अब यह सीधे देवरिया से प्रयागराज तक संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें