फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से आठ एकड़ फसल राख

Mon, 30 Mar 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव में रविवार को शॉर्ट सर्किट से गेंहू की फसल में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते, तब तक करीब आठ एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, आगलगी की घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने से किसानों में गुस्सा था।
विज्ञापन

पैना के गोरखुआ मौजा में शॉर्ट सर्किट के कारण उठी चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई। लोग जब तक कुछ कर पाते आग तेजी से सिसई और रामपुर की ओर बढ़ने लगी।
घंटों मशक्कत के बाद लोग किसी तरह आग पर काबू पा सके। आगलगी की घटना में पैना निवासी रामनरेश सिंह, भारत भूषण सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप, हरेंद्र, सुग्रीव, गब्बर सिंह, रामप्रताप, राजन आदि के अलावा अन्य किसानों के करीब आठ एकड़ गेहू की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल को भेजकर क्षति आकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें