फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन का तार बदलने की कवायद, 11 घंटे से 450 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
तरकुलवा बिजली घर पर जर्जर तरकुलवा व बंजरिया फीडर को बदला गया।स्रोत बिजली विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हॉउस की 33 केवी मेन लाइन का तार बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिससे तरकुलवा व बघौचघाट बिजली घरों से जुड़े लगभग 450 गांवों और विभिन्न कस्बों की आपूर्ति रविवार दिन में 11 घंटे तक ठप रही। देर रात तक आपूर्ति चालू नही हो सकी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

तरकुलवा एवं बाघौचघाट बिजली घरों की मेन सप्लाई कसया पॉवर हॉउस के साखोपर सबस्टेशन से आती है, जिसके तार काफी जर्जर हो चुके है। इसके चलते अक्सर ब्रेकडाउन और मेन लाइन में खराबी होने से दोनों बिजली घरों से जुड़े 450 गांवों की सप्लाई ठप होती रहती है। बिजली निगम ने रविवार सुबह दस बजे से 33 केवी के मेन लाइन का जर्जर तार बदलने की कवायद शुरू की, जिससे दोनों बिजली घरों की मेन सप्लाई ठप कर दी गई। सुबह दस बजे से देर रात तक लगातार आपूर्ति ठप होने से लोगों के घरों के इन्वर्टर और मोबाइल फोन डिस्चार्ज होकर बंद हो गए। तरकुलवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, बंजरिया, मुण्डेरा बाबू आदि कस्बों के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी इससे प्रभावित रहे। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कसया से आने वाली में लाइन का तार रामाभार पुल तक ज्यादा जर्जर हो गया था, जिसके चलते आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें