फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तस्कर के वाहन से रौंद कर हुई सिपाही के मौत के मामले में विजय के करीबियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के केरवनिया पुलिस बैरियर के पास सिपाही की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पांच दिन बाद भी नहीं हो सकी है। चर्चा है कि पुलिस को लोकेशन मिला था, लेकिन दबिश से पहले वह फरार हो गया। पुलिस कुछ ऐसे लोगों को चिह्नित की है जो विजय माझी को क्षेत्र में संरक्षण देते रहे हैं, क्योंकि घटना के तुरंत बाद उसकी कुछ लोगों से बात हुई है। इतना ही नहीं इस शराब तस्कर गिरोह का संबंध बिहार के जड़ी तस्कर से है। जो बिहार के बार्डर और पटना तक अपना नेटवर्क फैला रखा है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया पुल के पास बुधवार की भोर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से थाने के सिपाही महानंद यादव की मौत हो गई। मामले में एसआई की तहरीर पर पुलिस ने बिहार के फुलवरिया गांव निवासी विजय मांझी आदि पर हत्या का केस दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीम व एसओजी लगाई गई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस के अनुसार पूरे दिन आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रही है लेकिन छापेमारी के समय आरोपी तीस मिनट पहले ही अपना ठिकाना बदल दिया, जिसके कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। विजय मांझी के बारे में जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि भटनी थाना क्षेत्र के कई लोगों से उसके संबंध हैं। घटना के बाद उसको भगाने में कुछ लोगों ने मदद की है। पुलिस इन लोगों का मोबाइल काल डिटेल के जरिए पूरी जानकारी जुटा रही है कि यह गिरोह जिले में किन-किन लोगों के सहयोग से संचालित हो रहा है। इसको लेकर पुलिस ने तीन लोगों को रविवार को हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि विजय मांझी के खिलाफ सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किए जाने का केस भी दर्ज है इससे जाहिर हो रहा है कि बिहार के राजनीतिक गलियारे में उसकी पकड़ है। उसे पनाह देने वाले कुछ सफेदपोश भी हैं। उनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें