फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: योजनाओं का करेंगे प्रभावी क्रियान्वयन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में उन्होंने 69वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। मधुसूदन हुल्गी 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
जिलाधिकारी ने करीब 9:30 बजे कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने दोपहर में कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में प्रेसवार्ता की। इसमें डीएम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
उन्होंने कहा कि जिले में शासन की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम समन्वय के साथ कार्य करेगी तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का प्रयास करेगी। कहा कि आमजन के साथ सतत संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें