फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमएमएमयूटी में केवी चेरो सलेमपुर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजिनियरिंग कॉलेज में भ्रमण करते केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के छ
विज्ञापन
सलेमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के कक्षा नाै एवं 11 के विद्यार्थियों का अनुभवात्मक शैक्षणिक भ्रमण मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में शुक्रवार को कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, प्रयोगात्मक गतिविधियों और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य गौतम कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। भ्रमण का संयोजन शिक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने अटल भवन, नालंदा लेक्चर हॉल और विवेकानंद हॉल सहित विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धति, अध्ययन संसाधनों और परिसर की सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिकल एवं कम्युनिकेशन विभाग की प्रयोगशालाओं में भ्रमण कर उपकरणों और तकनीकी प्रोजेक्ट्स को करीब से देखा। साथ ही मशीन शॉप, शीट मेटल, ब्लैकस्मिथ और फाउंड्री वर्कशॉप का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने धातु कार्य, ढलाई प्रक्रिया और निर्माण तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

एक्टिविटी सेंटर में नवाचार और प्रोजेक्ट निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया गया। विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर मार्गदर्शन भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें