भाटपाररानी। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव होती है। आज आवश्यकता है कि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे, जिससे वह न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि देश के विकास में सक्रिय योगदान दे सके।
यह बात बीआरसी में आयोजित विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज को प्रकाश देती है और विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। इस दौरान आनंद पीयूष उपाध्याय, अवध बिहारी पांडे, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, दीपक कुमार यादव, संजीत गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद