देवरिया। श्रम विभाग में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के पढ़ने के लिए मंडल स्तर पर ग्राम-पिपरा, सहजनवां में अटल आवासीय विद्यालय संचालित है। इसमें नामांकन के लिए छात्र/छात्राओं को हाॅस्टल युक्त निशुल्क शिक्षा, खेलकूद, कंप्यूटर क्लास की सुविधाएं मिलेंगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया ऐसे निर्माण श्रमिक जो 31 मार्च 2020 तक पंजीकृत हैं तथा उनके बच्चे जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में कक्षा पांच उत्तीर्ण किये हों, कोविड महामारी के कारण अनाथ हो गए हों आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में 22 मई तक श्रम विभाग विकास भवन परिसर देवरिया, कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया, कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई है। संवाद