सलेमपुर। मईल थाना क्षे़त्र के दीघरा सोमाली गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र राम प्रकाश भारती की बाइक स्टेट बैंक की शाखा के पास से चोरी हो गई। कोतवाली से मात्र 50 मीटर दूर स्थित शाखा के पास हरिश्चंद्र बाइक खड़ी कर बैंक में पैसा निकालने चले गए। वापस आने पर बाइक गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि एक लाल शर्ट पहने युवक बाइक लेकर जा रहा है। उसका पूरा चेहरा कैमरे में कैद नहीं हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर का पता कर रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया की एपफआईआर दर्ज की गई है। संवाद