देवरिया। साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत कार्य कर चुके शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश शिक्षा प्रेरक संघ के पदाधिकारियों ने मई 2026 में कराए गए सत्यापन के आधार पर भुगतान कराने का आदेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि वे 11 जून 2011 से 31 मार्च 2018 तक साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर कार्यरत रहे। इसके बावजूद कार्यक्रम को बिना पूर्व सूचना के स्थगित कर दिया गया और उनका पूरा मानदेय भी नहीं दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, दयाशंकर शास्त्री, चमेली देवी, सुनीता देवी, अजीम अंसारी, दमयंती देवी, सुमन कुशवाहा, विजय बहादुर यादव आदि शामिल रहे। संवाद