देवरिया। विधायक बनने का ख्वाब पाले प्रत्याशी भले ही दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं, लेकिन आंकड़ों की बाजीगरी में चुनाव आयोग को चकमा देने में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार निर्वाचन व्यय रजिस्टर में प्रत्याशियों ने कम खर्च दिखाने के लिए तरकीब खोज ली है। चुनाव कार्यालय, लग्जरी वाहनों में साथ चलने वाले लोग, कार्यकर्ताओं की भीड़ से निर्धारित रकम से अधिक खर्च का अनुमान लगाया जा सकता है।
चुनाव खर्च नहीं देने पर भाटपाररानी के चार प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है। प्रथम चरण के निरीक्षण के अनुसार प्रत्याशियों का व्यय कुछ इस तरह है। रुद्रपुर में अखिलेश प्रताप सिंह ने 7.44 लाख, जयप्रकाश ने 1.82 लाख, चंद्रिका ने 1.71 लाख, कौशल 85350, रामप्रवेश ने 57690, रामवृक्ष ने 35320, प्रभाशंकर ने 33250, शेषनाथ ने 28910, वीरसेन सिंह यादव ने 28816, शब्बीर अहमद ने 18760, अवध नारायण ने 12510, कुंजवती ने 8310 रुपये खर्च किया है। रामपुर कारखाना के राजीव सिंह ने 4.55 लाख, कमलेश शुक्ल ने 3.39 लाख, फसीहा मंजर गजाला लारी ने 3.26 लाख, गिरिजेश शाही ने 1.12 लाख, शंभूशरण कुशवाहा ने 76827, शिवाजी राय ने 70007, सरोज पांडेय ने 60276, आनंद प्रकाश ने 52586, संजय कुशवाहा ने 48700, दरोगा यादव ने 42288, नत्थु यादव ने 32320, आनंद प्रकाश शाही ने 26468, गिरिजेश यादव ने 11650 रुपये खर्च किया है।
भाटपाररानी में सभाकुंवर ने 6.44 लाख, आशुतोष उपाध्याय ने 5.46 लाख, अश्वनी सिंह 4.78 लाख, जयनाथ कुशवाहा ने 3.73 लाख, साधुशरण ने 36545, रामप्रवेश यादव ने 23230, जितेंद्र ने 22353, अमरनाथ ने 14372, विंध्याचल ने 13610, भारतेंदु ने 10 हजार रुपये व्यय किया है। बरहज में मुरली मनोहर जायसवाल ने 4.79 लाख, सुरेश तिवारी ने 4.76 लाख, पुर्णेंदु तिवारी ने 3.25 लाख, गिरेंद्र प्रताप यादव ने 3.05 लाख, जयप्रकाश कुशवाहा ने 73066, जयप्रकाश ने 67963, डॉ. चतुरानन ओझा ने 58122, राजेश यादव ने 41377, कलक्टर शर्मा ने 32254, सुरेश सिंह 24086, छोटेलाल तिवारी ने 21357, रैन मिश्र ने 13700, हरेकृष्ण सिंह ने 10240 रुपये खर्च किया है।
देेवरिया में जन्मेजय सिंह ने 4.27 लाख, अभयनाथ त्रिपाठी ने 3.27 लाख, विजयप्रताप यादव ने 2.51 लाख, नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने 1.18 लाख, बकरीदन उर्फ बरकत अली ने 90445, नित्यानंद पांडेय ने 78184, जयप्रकाश जायसवाल 75465, कृष्णा जायसवाल ने 60392, राकेश 58762, पुष्पेंद्र वर्मा ने 41958, विजय जुआठा 35808, उदयभान ने 27830, मन्नू तिवारी ने 24024, राजू ने 12769, संजय 12143 रुपये खर्च किया है। सलेमपुर में रणविजय कुमार ने 3.70 लाख, काली प्रसाद ने 2.46 लाख, विजयलक्ष्मी गौतम ने 2.22 लाख, सतीश ने 1.73 लाख, मुन्नी लाल ने 61742, अरुण ने 35186, चंदेश्वर ने 14646, रमेश ने 10170, रामकृपाल ने 8221 व्यय किया है।