संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के पास रामजानकी मार्ग पर सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति पर ई-रिक्शा पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
हरखौली गांव निवासी रामदेव यादव गांव के पास रामजानकी मार्ग पर सब्जी खरीद रहे थे। इसी बीच लार की तरफ से एक ई-रिक्शा आया और फिर लार के लिए मोड़ने लगा। इसी बीच चालक गाड़ी को लेकर सब्जी ले रहे व्यक्ति के पास पहुंच गया और ई-रिक्शा उस पर पलट गया। आसपास के लोग दौड़ कर गाड़ी में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
इसके बाद लोग घायल व्यक्ति को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। डॉक्टर के अनुसार काफी चोट लगी है। बताया जा रहा है चालक नशे में था।