फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे की आवाज से ई-रिक्शा सवार की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 25 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान नगर के सोहनाग रोड पर डीजे बजने से ई-रिक्शा सवार युवक को हार्ट अटैक आ गया। सड़क पर लगे जाम के बीच से किसी तरह लोगों ने निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जाम लगने से पहले उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के धर्मेर महलियां गांव निवासी मदन गुप्ता (45) सूरत में रहते थे। उनके भाई जयराम गुप्ता की सूरत में 21 अक्तूबर को मौत हो गई थी। उनके बच्चे एक दिन पहले गांव पहुंच गए थे। वह भी सूरत से बुधवार को देवरिया उतरने के बाद सलेमपुर पहुंचे। वहां से घर जा रहे थे। परिवार के साथ ई-रिक्शा से सोहनाग रोड में जा रहे थे। इसी बीच सलेमपुर के सोहनाग रोड में शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बज रहा था। घरवालों ने बताया कि डीजे की आवाज से ई-रिक्शा पर सवार मदन गुप्ता को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए बढ़े तो जाम का सामना करना पड़़ा। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाने में विलंब हो गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम से ही पता चल सकता है। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना जुलूस निकलने के पहले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें