फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फूहड़ गाने बजाने पर ई-रिक्शा चालक का सिर फोड़ा

Thu, 11 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। दोघड़ा गांव में फूहड़ गाने बजाने का आरोप लगा पड़ोसियों ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
आरोप है कि मंगलवार की शाम को ई-रिक्शा चालक गाना बजाते हुए अपने घर पहुंचा। यह बात पड़ोसियों को नागवार गुजरी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग हटा दिया। बुधवार की सुबह नाराज पड़ोसियों ने चालक की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दोघड़ा गांव निवासी विकास सिंह ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को वह ई-रिक्शा चलाने के बाद शाम काे घर गया। विकास का कहना है कि रोज की तरह मंगलवार की शाम को भी गाना बजाते हुए दरवाजे पर पहुंचा और ई-रिक्शा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच पड़ोसी उसके पास आ पहुंचे और कहने लगे क्यों गाना बजा रहे थे। इसके बाद पड़ोसी उस पर अश्लील गाना बजाने का आरोप लगा कर गाली दी। ग्रामीणों के बचाने पर उस समय विवाद टल गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक का आरोप है कि नाराज पड़ोसियों ने बुधवार की सुबह करीब छह बजे जब वह अपनी गाड़ी साफ कर रहा था तो उसे घेरकर मारने-पीटने लगे।
एक पड़ोसी ने हाथ में पहने लोहे के काड़े से सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें