फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा और ऑटो चालक भिड़ेे

Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कस्बे में सवारी भरने को लेकर ऑटो और एक ई-रिक्शा चालकों में विवाद हो गया। ऑटो चालकों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। घटना सलेमपुर सहकारी बैंक के समीप की बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की तरफ से ऑटो स्टैंड सोहनाग रोड के फौजी हाउस व हरैया वार्ड के ओवरब्रिज के नीचे नगर पंचायत के समीप बनाया गया है। इसके बावजूद चालक मनमानी तरीके से सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर ऑटो खड़ी कर सवारी भरते हैं। ऑटो चालकों का इतना दबदबा है कि सड़क पर कोई ई रिक्शा चालक सवारी भरता है तो मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं।
बृहस्पतिवार की दोपहर सवारी भरने को लेकर सलेमपुर सहकारी बैंक के समीप ऑटो चालकों ने एक ई-रिक्शा चालक पर टूट पड़े। सवारी बैठाने को लेकर पहले कहासुनी हुई इसके बाद ऑटो चालकों ने ई-र िक्शा चालक को घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। संवादं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें