फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर खड़ी पांच अनुबंधित बसों का ई-चालान

Fri, 30 Jan 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कोतवाली के बाहरी खड़ी सड़क पर खड़ा कर सवारी भरने वाली अनुबंधित बसे। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को सड़क पर खड़ी पांच अनुबंधित बसों का 20 हजार रुपये का ई-चालान किया। उसके बाद बसों को कोतवाली के सामने खड़ा कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सलेमपुर में लग रहे जाम से निजात देने के लिए 17 जनवरी को सीओ मनोज कुमार और कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बस चालकों को निर्देश दिया था कि अनुबंधित बसें बापू इंटर कॉलेज के समीप बन रहे नवनिर्मित बस स्टैंड पर ही सवारी उतारकर देवरिया के लिए रिटर्न हो जाएंगी लेकिन इसके बाद भी बस चालकों की मानमानी जारी है।
शुक्रवार को ओवरब्रिज के पास हरैया वार्ड की सड़क पर अनुबंधित बसों को खड़ा कर चालक सवारी भर रहे थे। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। जाम की जानकारी मिलने पर कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और वहां अवैध रूप से खड़ी पांच बसों को कोतवाली लेकर चले आए। कागजी कार्रवाई के बाद सभी बसों का ई-चालान काटा गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एआरएम मौके पर पहुंचे और चालकों व कंडक्टरों को फटकार लगाते दोबारा गलती नहीं करने की चेतावनी दी। एआरएम के आग्रह पर पुलिस ने देर शाम चालकों से निर्धारित स्थल पर बस पार्किंग करने के लिए लिखित लेने के बाद छोड़ दिया। भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि निर्धारित स्थल पर बस पार्किंग नहीं की गई थी। इसके कारण बसों से 20 हजार रुपये का ई चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें