फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने पर जोर
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। डिप्टी सीएमओ ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों से बेहतर इलाज में सहयोग करने के साथ ही आए मरीजों को हर घर तिरंगा लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद सुबह करीब दस बजे सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर की जांच की। साथ ही ओपीडी, पैथोलॉजी, औषधालय, वार्ड, शौचालय सहित साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड कक्ष में मनीष तिवारी से अधिक से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें कार्ड मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 14 अगस्त को आयोजित होने वाले कोविड वैक्सीनेशन मेगा शिविर की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, डॉ. पीएन तिवारी, विवेक सिंह, बीएन यादव, शैलेश तिवारी, दीनानाथ, रवीश रावत, पृथ्वीराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें