फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई से कैश नहीं मिलने पर जिले में लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं

Mon, 28 Nov 2016 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
देवरिया के विकास भवन स्थित एटीएम पर लगी लंबी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रुपये के लिए सोमवार को बैंक शाखाओं में हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के अधिकांश बैंक शाखाओं में 2000, देहात इलाकों के बैंक में 1000 रुपये बांटे गए। एटीएम पर भी सुबह से कतार लग गई थी। देर शाम तक रुपये के जुगाड़ में लोग जूझते रहे।
विज्ञापन


दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक की शाखाएं खुलीं। रुपये के लिए खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। चैनल खुलते ही काउंटर पर खड़ा होने की होड़ लग गई। आरबीआई से बैंक शाखाओं को रुपये नहीं मिला।

इसके चलते कैश की किल्लत से सोमवार को भी बैंक शाखाएं जूझती रहीं। एहतियातन शहर की बैंक शाखाओं ने खाताधारकों को 2000-2000 रुपये वितरित किए। अधिक रुपये की उम्मीद में आए लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोई विकल्प नहीं मिलने पर रुपये लेना पड़ा। इसके बाद जरूरत का कामकाज निपटाया। शहर के स्टेशन रोड स्थित पीएनबी में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी थी, केनरा बैंक में भी ऐसा ही माहौल दिखा।

शहर के विकास भवन स्थित एटीएम पर रुपये के लिए लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लोगों को कतार में खड़ा करने के लिए पुलिस वालों को मशक्कत करनी पड़ी। घंटों इंतजार के बाद ग्राहकों को रुपये मिलीं। बैतालपुर, गौरीबाजार, देसही देवरिया, तरकुलवा, रामपुर कारखाना, पथरदेवा आदि इलाकों के बैंक शाखाओं में 1000-1000 रुपये बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें