सत्ता का संग्राम- देवरिया के लोगों से बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बृहस्पतिवार को देवरिया लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पहले से तय कार्यक्रम के तहत लोकसभा क्षेत्र में लोगों से सुबह चाय पर चर्चा की गई। युवाओं और आम लोगों की समस्याएं भी प्रत्याशियों के सामने रखी। इस सीट पर इंडी गठबंधन से अखिलेश सिंह और भाजपा से शशांक मणि त्रिपाठी प्रत्याशी हैं।
चाय पर चर्चा के दौरान सबसे ज्यादा विकास के मुद्दे पर हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मियों की तैनाती और उन्हें भी मानदेय दिए जाने पर लोगों ने बातों से नाराजगी जताई। पत्रकार उमाशंकर भट्ट ने बताया कि इस बार साइलेंट मतों का अपना एक अलग महत्व होगा।