फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा गैस सिलिंडर लदा ट्रक, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से सिलिंडर लोड कर जा रहा था जिला मुख्यालय
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखान क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही पुरुषोत्तमपुर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लीकेज नहीं होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार तड़के जिला मुख्यालय स्थित एक रसोई गैस एजेंसी से सिलिंडर वितरित करने के लिए एक ट्रक मुजफ्फरपुर से लोड कर आ रहा था। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर चौराहे से सौ कदम आगे पहुंचा था कि चालक वाहन ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने से पहले ही चालक और खलासी वाहन से कूद गए। रसोई गैस सिलिंडर लदा ट्रक पलटने से कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भागकर वाहन से दूर हो गए। थोड़ी देर बाद एजेंसी के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सिलिंडर को चेक किया। सिलिंडर के लीक नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें