फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-बारिश से नगर समेत 150 गांवों की बत्ती गुल, लोग परेशान

Thu, 07 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आंधी-बारिश के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई। नगर क्षेत्र समेत करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी-बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और डालियां बिजली लाइनों पर गिर गईं। कुछ जगहों पर तार टूटने और फॉल्ट आने की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके चलते भटनी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली अचानक गुल हो गई।
बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को बुधवार की रात अंधेरे और बृहस्पतिवार पूरे दिन उमस में समय बिताना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सहालग के मौसम में बिजली कटौती से मांगलिक कार्यक्रमों वाले घरों में भी परेशानी हुई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को फॉल्ट खोजने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आई है, जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
आंधी-बारिश से 20 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति : पैकौली संवाद के अनुसार बुधवार की देर शाम आई आंधी-बारिश से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
उसरा बाजार उपकेंद्र से पवहारी महाराज फीडर को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन पर मुंडे़रा गांव के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया। तार टूटने से फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 20 घंटे तक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली बाधित रही।
आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट गए। बिजली निगम के कर्मचारी सुबह से ही फाॅल्ट खोजने और मरम्मत कार्य में जुट गए। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों ने टूटे तार को जोड़कर करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। उसरा के जेई संजीव उपाध्याय ने बताया कि आंधी में तार टूटने के कारण बिजली बाधित रही, अब बहाल हो गई है।
खुखुंदू संवाद के अनुसार, क्षेत्र में बुधवार की शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई। 125 गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। इन गांवों की आपूर्ति बृहस्पतिवार को करीब 17 घंटे बाद बहाल हुई।
उपकेंद्र खुखुंदू के चार फीडर बैदौली, नूनखार, गड़ेर और सोनबरसा के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न कस्बों समेत ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। अचानक बुधवार शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें