फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों की स्पार्किंग से कई बीघा खेत जले

विज्ञापन
डुमवलिया में जली गेहूं की फसल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सलेमपुर/भाटपाररानी। आंधी के दौरान तार टूटने व स्पार्किंग से निकली चिंगारी से दर्जनों किसानों के खेत में खड़ी फसल आग में जल गई। सलेमपुर के डुमवलिया गांव में करीब 20 बीघा और लार के जमसड़ा में 17 बीघा में बोई गई फसल नष्ट हो गई। भाटपाररानी के दनउर, नोनापार, बेलपार गांवों में भी कई बीघा खेत जल गए। संयोग था कि इसी दौरान शुरू हुई बारिश से आग स्वत: बुझ गई। 
विज्ञापन

शनिवार रात तेज आंधी के दौरान डुमवलिया गांव में बिजली के तार आपस में स्पार्किंग करने लगे। इससे निकली चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर पड़ी। तेज हवा से देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। अगलगी से चिंतामणि, ब्रह्माशंकर तिवारी, सुखलाल, रामदरश, संगीता देवी, सत्येंद्र, हरेंद्र, रामानंद, राजबली, ओमप्रकाश यादव, सुधीर तिवारी, मल्लू चौहान, हीरा तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी समेत दर्जनों किसानों की खेत में खड़ी 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। भाजपा नेता विनय तिवारी ने सीओ को फोन कर आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के आने के पहले अचानक शुरू हुई जोरदार बारिश से आग बुझ गई। ग्राम प्रधान राजन तिवारी ने बताया कि बारिश नहीं होती तो आसपास के अन्य खेतों की फसल भी जल जाती। सूचना पर हलका लेखपाल आशुतोष शुक्ल मौके पर पहुंच किसानों की क्षति का आकलन किया। जमसड़ा गांव में विवेकपति त्रिपाठी, वाल्मीकि पति समेत 17 किसानों का 25 बीघा फसल जल गई। आसपास के गांवों के लोगों ने पंपिंग सेट के जरिए आग पर काबू पाया गया। भाटपाररानी के दनउर और नोनापार गांव की सीमा पर तेज हवा से तार टूट गया। चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। आसपास के गांवों के लोगों ने अरहर के डंठल से पीटकर आग बुझाई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। 


स्पार्किंग से तीन एकड़ फसल जली
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव में दोपहर में बिजली तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी में तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। अग्निशमन विभाग को लोग फोन करते रहे, मगर समय से कोई भी गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। रविवार दोपहर में तेज हवाओं के चलते बिजली में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और देखते ही देखते महुअवा बुजुर्ग गांव के सरेह में गेहूं के खेत में आग लग गई। अगलगी से अमरजीत गुप्त, रामजीत गोड़, सत्यानंद उपाध्याय का तीन एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया। जिला पंचायत सदस्य कृपाशंकर उपाध्याय ग्रामीणों के साथ आग बुझाते रहे।
विज्ञापन



विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली 
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर कला और चांदपुर के बीच गुंजन मिश्र का खेत है। बेलवनिया गांव निवासी सूरज कनौजिया बंटाई पर गेहूं की फसल बोए हैं। शनिवार की शाम विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। चार कट्ठा फसल जलकर राख हो गई। गांववालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें