फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सूखी सिल्ट बढ़ा रही एलर्जी और सांस का मर्ज

Tue, 10 Jun 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगरपालिका की ओर से शहर में सिविल लाइंस सहित अन्य जगहों पर नालों से सिल्ट निकाला जा रहा है। सिल्ट निकाले एक सप्ताह बीत चुके हैं, फुटपाथ पर सूखी सिल्ट की समुचित सफाई नहीं किए जाने से यह दुकानदारों व राहगीरों की सेहत के लिए खतरा बन रही है।
विज्ञापन

इससे वहां से गुजर रहे लोगों के साथ सांस और एलर्जी वाले रोगियों की परेशानी भी बढ़ गई है। वाहनों के आने-जाने से सड़क पर गुबार उड़ रहा है, जिससे लाेगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका के जिम्मेदारों की मनमानी का खमियाजा शहर के आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। शहर के सिविल लाइंस रोड पर नाला सफाई का कार्य चल रहा है। नाले से निकाली गई सिल्ट को हटाने के बाद ठीक तरह से सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

आधी सड़क तक सिल्ट की धूल पसरी हुई है। इसके चलते इधर से गुजरने वाले राहगीर व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समस्या से जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
वर्तमान में सिविल लाइंस रोड पर एक पखवारा से बड़े नाले का सफाई का काम चल चल रहा है। सफाई के दौरान नाले से निकाली गई सिल्ट को दो से तीन दिन बाद उठा कर हटा दिया जाता है। बावजूद कुछ सिल्ट इधर-उधरा पसरा रह जा रहा है, जिसकी सफाई ठीक से नहीं होने के कारण सूखने के बाद धूल बन कर उड़ रहा है। सिविल लाइंस रोड शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।
सड़क से बड़े वाहनों के गुजरने के बाद खूब धूल उड़ रही है जो लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरते वक्त राहगीर रूमाल या मास्क का प्रयोग करने को मजबूर हैं।
इधर से पैदल गुजरने वाले लोग धूल के कारण खांसते हुए और आंख मसलते हुए जा रहे हैं। कुछ राहगीरों ने बताया कि बारिक धूल उड़ कर शरीर पर पड़ रही है। इससे आंखों में जलन तथा शरीर में खुजली होने लग रही है।
इससे एलर्जी के मरीजों का काफी बुरा हाल है। उनकी छींकते -छीकते आंखे लाल हो जा रही है, साथ ही नाक से पानी भी गिरने लग रहा है। सबसे अधिक परेशानी सड़क के अगल-बगल में रहने वाले भवन स्वामियों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें