फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नशे में धुत चालक ने आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर चढ़ा दी बोलेरो, चार घायल

Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मची भगदड़, नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर वाहन को क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन

मुसैला खुर्द गांव में भटनी के बनकटा दीक्षित गांव से आई थी बारात



खुखुंदू। एक गांव में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर नशे में धुत चालक ने बोलेरो चढ़ा दी। इससे भगदड़ मच गई। बोलेरो की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। अफरातफरी के बीच नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर वाहन का शीशा तोड़ दिया। लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द निवासी किसान गोड़ के यहां भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा होने के बाद दरवाजे पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और कुछ दूरी पर गांव वाले और बाराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। नशे में धुत चालक अचानक वहां खड़ी बोलेरो को पीछे करने लगा इस दौरान उसने वाहन आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर चढ़ा दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से मुसैला खुर्द निवासी आकाश प्रसाद (19), सुनील (20), दिव्यांशु (24) और आशु प्रसाद (18) घायल हो गए। इस बीच आक्रोशित लोग चालक को पीटने लगे। कुछ ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराया और बोलेरो कब्जे में ले लिया इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बोलेरो कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें