फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान से मची अफरातफरी
विज्ञापन

गौरी बाजार। नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे पटरी दुकानदारों, ठेले खोमचे वालों में अफरातफरी मची रही। अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया। जबकि कई दुकानदारों ने एंगिल काटकर टीन शेड एवं अतिक्रमण हटाया।
गौरी बाजार में मंगलवार को दोपहर में एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक, नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक आदि के निर्देशन में भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे। नगर पंचायत, थाना क्षेत्र, सब्जी मंडी से लेकर पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क की दोनों पटरियों पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। भारी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने नालियों पर स्लैव डालकर अतिक्रमण कर रखा था। जबकि सब्जी मंडी क्षेत्र में अनेक दुकानदारों ने सड़कों पर अस्थाई निर्माण कर टीन शेड लगाया था। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर रोड पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने अस्थाई निर्माण कराया था। जिसे नगर पंचायत के जेसीबी की मदद से खाली कराया गया। कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं दुकानदारों के बीच मामूली नोकझोंक एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में राजस्व कर्मी अरविंद तिवारी, विनय सिंह, नीरज सिंह, अखिलेश कुमार, रामकिशुन , नगर पंचायत कर्मी समीर सुमित परम देव सिंह छोटे लाल शर्मा एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुकानें टूटने पर महिलाओं ने किया हंगामा
कपरवार। स्थानीय चौराहे पर मंगलवार को प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अवैध कब्जा खाली कराया गया। दुकानें टूटती देख कुछ महिलाओं ने हंगामा भी किया। जबकि वर्षों से प्रतिष्ठान चला रहे कुछ दुकानदार हतप्रभ थे। घंटों चली कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ देवआनंद के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन दोपहर करीब एक बजे अतिक्रमण खाली कराने कपरवार चौराहे पर पहुंचा। बुलडोजर देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने एएनएम सेंटर, होम्योपैथिक अस्पताल के चहारदीवारी से सटे दुकानों को ध्वस्त करा दिया। जबकि कपरवार तिराहा, पुलिस चौकी और रुद्रपुर मार्ग पर भी सड़क से सटे लगाए गए टीनशेड, बोर्ड, गुमटी आदि हटवाया गया। करीब तीन घंटे तक चौराहे पर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण खाली कराया गया। दुकान टूटने को लेकर लोगों में नाराजगी थी। कुछ छोटे-बड़े दुकानदार प्रशासन से रामलीला मैदान पर पक्का निर्माण किए लोगों के भी अतिक्रमण खाली कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर एसओ जयशंकर मिश्र, एसआई अमरनाथ सोनकर, वीरेंद्र मौर्य, हवलदार राम, राहुल कुमार, रामराज, पवन राव, मिथिलेश कुमार, सूरज पांडेय, अजय यादव, मुन्ना खरवार, अखिलेश कुमार, अलका त्रिपाठी, प्रिया, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें