संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर, एकौना। क्षेत्र के कई गांवों में बृहस्पतिवार की रात ड्रोन उड़ने से लोगों में दहशत बनी रही। शाम को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के समीप से आसमान में ड्रोन उड़ने की खबर देर रात तक कई गांवों में फैलती रही।
पुलिस के पहुंचने पर आसमान में दिख रहे ड्रोन गायब हो गए। लोगों ने ड्रोन उड़ा कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोगों ने मंदिर के समीप हवा में ड्रोन उड़ता हुआ देखा। करीब आठ बजे अहलादपुर मरकड़ी, श्रीनगर कोल्हुआ, अवस्थी, पिड़रा घाट, पचलड़ी, रतनपुर, सिलहटा आदि गांवों में भी ड्रोन उड़ने की अफवाह फैली। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
जिसके बाद अफवाह और तेज हो गई। रात में अंधेरे में धीमी रोशनी के साथ ड्रोन को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांवों में पहुंची तो ड्रोन नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि अराकजता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।