संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोंहवलिया गांव के समीप रविवार की देर रात मिट्टी गिरा रहे प्रेशर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक अन्य ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के धनौती कला निवासी प्रद्युम्न खरवार (20 ) पुत्र भूटेली तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोहवालिया गांव के समीप शुक्रवार की देर रात प्रेशर ट्राॅली से मिट्टी गिरा रहा था। मिट्टी गिराने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ा करके वहीं पास में खड़े थे। तब तक पीछे से आ रही मिट्टी लादी दूसरी प्रेशर ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिट्टी गिरवा रहा व्यक्ति आनन-फानन घायल चालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देख दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक तीन बहनों में से इकलौता छोटा भाई था।