देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर गौरी बुजुर्ग शिव मंदिर के पास रविवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचवाया।
उग्रसेन (22) पुत्र जसवंत निवासी ग्राम राजधानी टोला खिरियहवां थाना झगहा, गोरखपुर व रोहित (24) पुत्र राधेश्याम निवासी जंगल चौरी थाना खोराबार, गोरखपुर बुलेट से देवरिया एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात वापस घर लौट रहे थे। वह गौरी बुजुर्ग स्थित शिवमंदिर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दुुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।