फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दाैड़ती पिकअप पर पीपल का पेड़ गिरा चालक और खलासी की दबकर मौत

Tue, 05 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल/लाररोड। भागलपुर-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की रात करीब 10 बजे पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। महराजगंज जिले से बलिया के नगरा कस्बे में मछली के बच्चे लदी पिकअप जैसे ही जमुआ गांव के सामने पहुंची, उसी वक्त पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर पिकअपर पर गिर गया।
पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक की पहचान महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा मटगांवा निवासी सुग्रीव यादव (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन

दूसरे की पहचान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी भगवंत गोंड (44) रूप में हुई, जो खलासी था।
रात दो बजे सड़क से पेड़ और क्षतिग्रस्त पिकअप के हटवाने के बाद यातायात बहाल हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पेड़ का फैलाव इतना अधिक था कि पूरा मार्ग बाधित हो गया।
सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया, मगर पेड़ की मोटी टहनी और अंधेरा होने के कारण पिकअप में फंसे चालक और खलासी को निकालने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर रास्ता साफ किया गया और वाहन में फंसे दोनों शवों को निकाला जा सका।
इस दौरान सड़क के दोनों तरफ यातायात पूरी तरह से ठप रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष मईल दिलीप सिंह ने बताया कि पिकअप महराजगंज जिले से मछली का बच्चा लेकर बलिया जिले के नगरा बाजार जा रही थी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें