फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Weather: देसही देवरिया में सूखे जैसे हालात, झुलस रही फसल

Thu, 18 Aug 2022 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

इस समय नहरों में पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। ज्यादातर नहरें सूख गई हैं। किसान अपनी गाढ़ी कमाई खेतों में लगा चुके हैं। ऐसे में सूख रही फसल को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
देसही देवरिया में सूख रही धान की फसल। संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश नहीं होने से देसही देवरिया क्षेत्र में धान की फसल फिर सूखने लगी है। किसान अपनी जीविका के लिए परेशान हैं। देसही देवरिया क्षेत्र में धान की फसल सूख रही है। सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले हुई हल्की बारिश के चलते सूख रही धान की फसल को एक बार संजीवनी मिली थी, लेकिन अब बारिश नहीं होने से एक बार फिर क्षेत्र में सूखे की हालात पैदा हो गई है।

इस समय नहरों में पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। ज्यादातर नहरें सूख गई हैं। किसान अपनी गाढ़ी कमाई खेतों में लगा चुके हैं। ऐसे में सूख रही फसल को लेकर परेशान हैं। दिन-रात आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें