फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में दो करोड़ की लागत से बनेगा नाला

Wed, 22 May 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

नगर पालिका गौरा-बरहज करा रही सात नालों का निर्माण, 25 प्रतिशत धन अवमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज की ओर से नगर में करीब दो करोड़ की लागत से अलग-अलग जगहों पर सात नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे बारिश के मौसम में सड़कों पर फैलने वाले प्रदूषित पानी और जलभराव से लोगों को निजात मिलेगी।
नगर पालिका कार्यालय की ओर से जलनिकासी के लिए 28-28 लाख की लागत से सात नालों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग के अनुसार, नगर पालिका मार्ग पर दोनों तरफ 450-450 मीटर, जबकि गौरा रोड पर 180 मीटर नाला निर्माण कराने की योजना है। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने जलनिकासी के समुचित प्रबंध को लेकर प्रस्ताव भेजा था। इस पर 25 फीसदी धन अवमुक्त होने पर नगर पालिका मार्ग पर एक तरफ नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। पालिका रोड पर बन रहे नाले पर तेजी से कार्य हो रहा है। लोगों के अनुसार, पिछली बार बरसात के मौसम में नगर के प्रमुख मार्गों, वार्डों के चौराहों पर बारिश के पानी का जमाव हो गया था। कुछ जगहों पर नालों के ओवरफ्लो हो जाने के कारण प्रदूषित पानी घरों में पहुंच गया था।
विज्ञापन

वर्जन
ईओ निरुपमा प्रताप ने बताया कि कार्य शुरू करा दिया गया है। बरसात से पहले पूर्ण करा लेने की योजना है।
स्पीक अप-
नगर में हो रहे नाला निर्माण से बरसात के मौसम में लोगों को काफी सहूलियत होगी। अक्सर तेज बारिश होने पर नाला संकरा होने के कारण प्रदूषित पानी सड़क पर फैल जाता था। इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-संजय बरनवाल, व्यवसायी
पिछले वर्ष बारिश के मौसम में नाले का पानी गंतव्य पर न पहुंच पाने के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता था। नाला बनने से सड़कों पर फैलने वाला प्रदूषित पानी अब नहीं दिखाई देगा। नाला निर्माण होने और पटरियों से अतिक्रमण खाली होने से सड़क चौड़ी हो जाएगी।
-भावेश, युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें