साकेतनगर में नाले को ऊंचा करने के लिए हटया गया है स्लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
देविरया । शहर के साकेतनगर मोहल्ले के मुख्य मार्ग से मजार की तरफ जाने वाली सड़क पर नाला ऊंचा करने के लिए उस पर रखा गया स्लैब सड़क पर रख दिया गया है। इससे आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। राहगीर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही, सड़क पर जाम भी लग रहा है।
साकेत नगर में नगर पालिका की ओर से नाला उंचा किया जा रहा है। बुधवार की सुबह में नाले पर रखा हुआ स्लैब जेसीबी से हटाकर सड़क पर रख दिया गया। स्लैब सड़क पर होने के कारण वहां का रास्ता सकरा हो गया है। दूसरी तरफ नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट भी सड़क पर रखी दी गई है। इसके चलते वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
सड़क पर आवाजाही अधिक होने के कारण राहगीरों को एक तरफ स्लैब तो दूसरी तरफ नाले से निकाली गई सिल्ट मुसीबत में डाल रही है। बुधवार की रात में मोहल्ले की बिजली कटी हुई थी। सड़क पर अंधेरा छाया हुआ था। उधर से गुजर रहे कई बाइक सवार स्लैब से टकराकर चोटिल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाले से निकाली गई सिल्ट से बचने के लिए राहगीर स्लैब से टकरा जा रहे हैं। स्लैब के पास कोई संकेत भी नहीं लगाया गया है।
..1
कोट
साकेतनगर मोहल्ले में नाला ऊंचा करने के लिए हटाकर सड़क पर रखे गए स्लैब व नाले से निकाली गई सिल्ट को जल्द हटवा दिया जाएगा।
संजय तिवारी , ईओ नगर पालिका देवरिया