फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरोजनी नगर में शुरू हुआ नाली निर्माण

Wed, 14 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सरोजिनी नगर मठिया खरीद में कुछ लोगों ने नाली को बंद कर दिया था, जिससे नाबदान का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा था।
विज्ञापन

इससे एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी तो वहीं गांव के लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने मंगलवार को सभासद राधेश्याम तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर आपसी सुलह - समझौता कराकर विवाद को हल कराया। उन्होंने सबकी सहमति से नाली निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि सरोजिनी नगर मठिया खरीद में जल निकासी की समस्या जटिल थी। सड़क पर करीब 100 मीटर तक लोगों के घरों का गंदा पानी जमा हो रहा था, जिससे आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस नाली के निर्माण से ग्रामीणों को जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। नाली का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सड़क पर जलभराव के साथ आसपास के लोगों के घरों का पानी नाली के जरिए तालाब में चला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें