देवरिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक पद से कार्यमुक्त हो गए। उनके स्थान पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा को नई व्यवस्था होने तक मुख्य चिकित्साधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि डॉ. अनिल गुप्ता 10 सितंबर 2026 को 62 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। ऐसे में शासन के निर्देश के क्रम में उन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रशासनिक पद से कार्यमुक्त किया गया। संवाद