फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. पुष्पा सिंह

Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से डॉ. पुष्पा सिंह बिसेन सम्मानित
विज्ञापन
देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. पुष्पा सिंह बिशेन को महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति ने नारी को असीम शक्ति और त्याग की प्रतिमूर्ति बनाया है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर अपनी कलम की ताकत पहचानें, क्योंकि साहित्य और लेखन के माध्यम से ही समाज की कुरीतियों और हिंसा को मिटाया जा सकता है। समारोह में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पुष्पा सिंह बिशेन को महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से विभूषित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और 7,100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लार अनुभा सिंह ने कहा कि आज महिलाएं सेना से लेकर संसद तक हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, बस समाज को उन्हें सहयोग देने की आवश्यकता है। सभा के अध्यक्ष डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी और मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में सौदागर सिंह, डॉ. शकुंतला दीक्षित, रीना मिश्रा, रमेश सिंह दीपक समेत अनेक कवियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें