संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी के घांटी गांव निवासी एक महिला ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए परेशान करने की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी से शिकायत के बाद की गई है।
भटनी के घांटी गांव निवासी पिंकी कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2018 में उसकी शादी धूमधाम से हुई। शादी में तय दहेज और समान ससुरालवालों को दिया गया। शादी के कुछ महीनों बाद पति, ससुर और सास उसे और दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोपी पीड़िता को पिता से दहेज के रुपये मांगने को दवाब बनाने लगे। ऐसा नहीं करने पर आए दिन मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसे लेकर ससुराल व मायके पक्ष में कई बार पंचायत हुई और आरोपी परेशान नहीं करने का आश्वासन दिए, लेकिन बाद में फिर प्रताड़ित करने लगे। इससे आजिज पिंकी ने इसकी शिकायत एसपी संकल्प शर्मा से कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पति दिनेश कुशवाहा, सास रमावती देवी, ससुर महेश कुशवाहा, ननद संगीता और कुसुम पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का केस दर्ज किया। भटनी एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।