फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से लटका मिला मऊ जनपद के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम से ही घर से लापता था अमलेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के विशुनपुर देवार के मुलायम के बगीचे में स्थित नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। युवक की पहचान मऊ जनपद के मधुबन थाना के नुरुल्लाहपुर निवासी अमरेश (22) पुत्र सुखराज के रूप में हुई। अमलेश की मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मऊ के नुरुल्लाहपुर गांव निवासी सुखराज का देवरिया बॉर्डर पर घोठ्ठा है। जहां से करीब 300-400 मीटर पश्चिम-उत्तर कोणि स्थित मुलायम के बगीचे में कुछ लोगों ने नीम के पेड़ से लाल रंग के गमछे के सहारे अमलेश का लटकता शव देखा। जिसे देख लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग भी जुट गए। जबकि अमलेश के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर एसआई जितेंद्र कुमार हमराहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। अमलेश की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। परिजनों का कहना था कि वह शाम से ही घर से लापता हो गया था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। जिसका बृहस्पतिवार को शव बरामद हुआ है। लोगों के अनुसार अमलेश का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था। बात सार्वजनिक होने पर घर में अक्सर विववाद होना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच की रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें