देवरिया। देसही देवरिया की तीन बच्चों की मां ने दहेज की मांग के लिए पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी प्रीति राय का विवाह 28 अप्रैल 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया निवासी राजू सिंह से हुआ। दोनों की तीन बेटियां भी हैं। पत्नी का आरोप है कि पति नकद और मोटरसाइकिल के लिए विदाई के बाद से ही प्रताड़ित करता है। पुलिस ने आरोपी पति राजू सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने का केेस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।