सलेमपुर। विवादित बगीचे में लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रविवार शाम छह लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। यह कार्रवाई तीन महीने बाद एसपी के आदेश पर की गई है। भटनी थाना क्षेत्र के रानीघाट गांव में चार अप्रैल को विवादित बगीचे के लकड़ी को काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ था। जिसमें में पीड़ित सूरज यादव को गंभीर चोटें आई थी। इलाज कराकर लौटे पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने अवधेश नारायण, विजय शंकर, जटाशंकर, हरिशंकर, कृपाशंकर और राजू साहनी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। एसओ भटनी वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।