देवरिया। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर कारखाना नगर पंचायत के गुदरी बाजार की रहने वाली गीता देवी का 25 जनवरी 2022 को कुशीनगर के हाटा के रहने वाले सूरज मद्धेशिया पुत्र जयप्रकाश मद्धेशिया के साथ रीति रिवाज से विवाह किया।। जब विदा होकर वह ससुराल गई तो पति सूरज मद्धेशिया सहित अन्य घर के सदस्य मोटरसाइकिल और एक लाख नकदी के लिए दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी जब मैं अपने भाई को दी तो उन्होंने दहेज देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर ससुराल के लोगों ने मुझे एकजुट होकर के लात-मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया और भगा दिया। मेरा जितना भी जेवर था सब अपने पास रख लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कुशीनगर जनपद के हाटा के रहने वाले आरोपित पति सूरज मद्धेशिया, ससुर जयप्रकाश, सांस पुष्पा देवी, ननद निशा, पूनम, हेमा, नगमी तथा देवर रोशन के विरुद्ध धारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि 8 लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।