रुद्रपुर। बैदा कोड़र गांव निवासी विवाहिता को दहेज के लिए पीटकर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में मंगलवार को एकौना पपुलिस ने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
रेनू पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में बैदा कोड़र गांव निवासी रामपुकार पाल से हुई। शादी के बाद उन्हें एक साल की बेटी भी है। आरोप है कि पति सहित ससुराली अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। जिसका विरोध करने पर उन्होंने पीटकर उसकी मासूम बेटी सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता एक साल से मायके डाला गांव में रह रही है। पति फोन करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।