फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस, पति और सास को भेजा जेल

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोनबरसा गांव में नौ सितंबर को नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पति और सास को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव में नौ सितंबर को सविता देवी घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। सविता के पिता गुड्डू चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को सविता के पति राज चौहान, ससुर पन्नेलाल, सास तारा देवी व जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें