कचहरी चौराहे पर मेडिकल की दुकानो पर लगी लंबी कतार को देख कर एसपी ने फटकार लगाई।
- फोटो : DEORIA
डोर-टू-डोर दवा, राशन व दूध पहुंचाएगा प्रशासन
देवरिया। दवा और किराने की दुकानों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नियमों में शासन के निर्देश पर डीएम अमित किशोर और एसपी ने कुछ बदलाव किया है। अब किराने की दुकानें सुबह नहीं खुलेंगी। दवा की दुकानें खुलेगी जरूर लेकिन ग्राहक भीड़ नहीं लगाएंगे। प्रशासन ने भी डोर टू डोर, दवा, राशन एवं दुध पहुंचाने के लिए 100 गाड़ियों का इंतजाम किया है। जरूरत का सामान मंगाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा।
दवा और किराने की दुकानों पर उमड़ने वाली भीड़ को शासन ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार से दुकानें बंद करा दी जाएंगी। लोगों को घर पर ही राशन और दवाएं मंगाने के लिए टोल फ्री नंबर पर फोन करना होगा। डिमांड के हिसाब से दुकानदार खुद डोर टू डोर सामान मुहैया कराएंगे। दवा की दुकानें खुली रहेगी लेकिन इस पर जाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। दुधियों के माध्यम से दुध घर-घर आपूर्ति होगी। डेरी संचालक डेरी पर भीड़ नहीं जुटाएंगे। रसोई गैस वेंडर पहुंचाएंगे। गोदाम पर कोई भीड़ नहीं लगाएगा। दवाएं मेडिकल स्टोर संचालक अपने कर्मचारियों के माध्यम से डिलेवरी कराएंगे। कर्मचारियों को प्रशासन पास मुहैया कराएगा।
यहां करें कॉल
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां संक्रमित से संबंधित एवं अन्य सूचनाएं दे सकते है। 05568- 222505, 220926, 222261, 9450494933
दुकानों पर जुटने वाली भीड़ की वजह से नियमों में बदलाव किया गया है। अब लोगों को घर बैठें ही किराना, दुध एवं दवा के लिए दुकानदार के नंबर एवं टोल फ्री नंबर पर फोन कर डिलेवरी मंगानी होगी। इसके लिए दुकानों को चिह्नित कर लिया गया है। इनकी सूची समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी।
अमित किशोर, डीएम